फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कलेक्शन एजेंट को लूटने वालों का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। नवाबाद थाना इलाके में एक निजी बैंक के कलेक्शन एजेंट को लूटने वालों का दो दिन बाद भी सुराग नहीं लग पाया। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। इसके लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
केके पुरी कॉलोनी निवासी दीपक शर्मा फिनो प्राइवेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र के माध्यम से कैश मैनेजमेंट सर्विस चलाते हैं। वह बुधवार की रात करीब साढ़े नौ बजे पैसा एकत्रित करके बाइक से चिरगांव से अपने घर लौट रहे थे। इसी दरम्यान रात तकरीबन साढ़े नौ बजे कोछाभांवर फ्लाईओवर के पास पीछे से आए तीन बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें टक्कर मारकर गिरा दिया था और बदमाश उनका बैग छीनकर मेडिकल बाईपास की ओर भाग गए थे। बैग में 8,61,855 रुपये रखे हुए थे। शिकायत पर पुलिस ने घटना का मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी। लेकिन, अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। इसके लिए आसपास के जिलों की पुलिस से भी संपर्क किया गया है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

00000000
दहेज की खातिर विवाहिताओं का उत्पीड़न

झांसी। दतिया गेट बाहर पठौरिया निवासी नरेश चंद्र प्रजापति की पुत्री मिनी प्रजापति ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें दहेज में चार लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर ससुरालियों पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति सीपरी बाजार आदर्श नगर निवासी दीपक प्रजापति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, सारंध्रा नगर हंसारी निवासी ओमप्रकाश की बेटी सरोज ने महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर ससुरालियों पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस ने ललितपुर के तालबेहट निवासी पति भूपेंद्र सिंह समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस दोनों मामलों की पड़ताल में जुटी हुई है। ब्यूरो

0000000
मंदिर की जमीन पर कब्जा
झांसी। दुर्गा देवी मंदिर के महंत दिनेश पुरी ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया, जिसमें बताया कि उन्हें सन 1982 में मंदिर की महंती मिली थी। लेकिन, मंदिर की जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। वे लोग मंदिर की जमीन और दुकानों का अवैध रूप से क्रय-विक्रय भी कर रहे हैं। महंत ने जमीन को कब्जामुक्त कराने की मांग की। ब्यूरो
विज्ञापन

000000
तालाब की जमीन पर कब्जे का आरोप
झांसी। बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महामंत्री दिनेश भार्गव ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया, जिसके जरिये बताया कि बड़ागांव गेट बाहर गुसाइयों के मंदिर के पास ऐतिहासिक मानो का ताल स्थित है। इस तालाब के ऐतिहासिक अवशेष अब भी मौजूद हैं। लेकिन, भूमाफियाओं द्वारा तालाब की जमीन की प्लाटिंग की जा रही है। मिलीभगत से इस काम को अंजाम दिया जा रहा है। उन्होंने डीएम से तालाब को संरक्षित कराने की मांग की। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें