थाना चिरगांव क्षेत्र के करइयपुरा गांव के पास खेत में बने एक कुएं में गिरकर किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणाें ने उसे बाहर निकाला। इसी बीच उसकी जेब से सांप निकला देख सभी घबरा गए। बेहोशी की हालत में उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
थाना चिरगांव के करइयनपुरा निवासी मुकेश कुशवाहा का गांव में खेत है। शनिवार कोे वह खेत पर गया था। इसी बीच अचानक खेत पर बने सूखे कुएं में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। कुएं में गिरता देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और लोगों के सहयोग से उसे बाहर निकाला। बाहर निकालते ही उसकी जेब से सांप निकलता देख सभी घबरा गए। परिजनों को आशंका हुई की कहीं सांप ने उसे काट तो नहीं लिया।
इस पर परिजन उसे पहले तांत्रिक के पास लेेकर पहुंचे। जहां उसकी हालत में सुधार न होने पर उसे मेडिकल कॉलेज लेेकर पहुंचे। यहां उपचार के दौरान मुकेश ने दम तोड़ दिया। बताया गया है कि मुकेश की 13 साल पहले शादी हुई थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।