फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में गोशाला न बनने से आजिज किसानों ने तहसील परिसर में छोड़े सैकड़ों अन्ना जानवर

विज्ञापन
किसानों ने तहसील परिसर में छोड़ी गायें - फोटो : MOTH
विज्ञापन
झांसी। तहसील मोंठ के आस-पास के गांव में गोशाला नहीं बनाए जाने पर नाराज किसानों ने तहसील परिसर में सैकड़ों अन्ना जानवर छोड़ दिए, इससे वहां तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा। बताया गया कि ग्राम बेलमाकला के भाजपा नेता सुरजीत राजपूत के साथ दर्जनों किसान सोमवार को दोपहर 12 बजे करीब सैकड़ों अन्ना जानवरों के साथ मोंठ तहसील पहुंचे, अन्ना पशुओं के साथ किसानों को आते देख प्रशासनिक अधिकारियों ने तहसील के दरवाजे बंद करा दिए जिसे देख किसान और भड़क गए। मुख्य द्वार पर मौजूद होमगार्डों और किसानों के बीच झड़प भी हुई। आखिर में किसानों के आगे प्रशासनिक अधिकारी मजबूर हो गए और मुख्य द्वार खोलना पड़ा। उसके बाद किसानों ने सभी अन्ना जानवरों को तहसील प्रांगण में बंद कर दिया। किसानों ने कहा कि कई बार शिकायत के बावजूद उनके गांव में गौशाला नहीं बनवाई जा रहीं हैं, जिससे अन्ना जानवर उनकी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसके बाद किसान अन्ना पशुओं को तहसील परिसर में ही छोड़कर चले गए। बाद में कर्मचारियों ने अन्ना पशुओं को तहसील प्रांगण से खदेड़कर बाहर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें