फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार आरोपियों के खिलाफ कुर्की की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोतवाली इलाके की एक जमीन समतल करने को लेकर किए गए विस्फोट के मामले में फरार आरोपियों के खिलाफ पुलिस कुर्की की तैयारी में है। इसके लिए अदालती कार्रवाई पूरी करने में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन

अंजनी माता मंदिर के पास पिछले दिनों जमीन समतल कराने के लिए खतरनाक तरीके से बिना इजाजत के विस्फोट कराए गए थे। इस मामले में पुलिस ने टकसाल निवासी दिलीप पांडेय, इतवारीगंज निवासी अजय कुमार यादव, कैलाश रेजीडेंसी निवासी मनमोहन सिंह यादव, इतवारी गंज निवासी पार्षद अविनाश यादव, लखनऊ पार्क रोड निवासी रवीश, उन्नाव गेट स्थित पंचवटी कॉलोनी निवासी नत्थू कुशवाहा समेत अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फरार आरोपियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने कुर्की की तैयारी शुरू कर दी है। सीओ सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया अदालती कार्रवाई शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें