फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सेवानिवृत्त दरोगा की मौत पर परिजनों ने निजी अस्पताल में किया हंगामा

Mon, 31 Aug 2026 02:17 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
रामदयाल, सेवा निवृत्त दरोगा, फाइल फोटो
विज्ञापन
ललितपुर। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान भर्ती एक सेवानिवृत्त दरोगा की मौत पर परिजनों ने रविवार की देर शाम को जमकर हंगामा किया। जानकारी मिलने पर भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और मामले की जानकारी ली। वहीं परिजनों ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली अंतर्गत इलाइट चौराहा के आगे स्थित एक निजी अस्पताल में सेवानिवृत्त दरोगा रामदयाल अहिरवार की तबीयत खराब होने पर उसके परिजन उसे उपचार के लिए इलाइट चौराहा स्थित एक चिकित्सक की अस्पताल में ले गए। यहां चिकित्सक ने उसकी जांच कर उसे अपनी निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कर लिया। इसके बाद रविवार की शाम को सेवानिवृत्त दरोगा की हालत ज्यादा बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक व उनके स्टाफ के खिलाफ लापरवाही के आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और परिजनों से घटना की जानकारी ली।
सेवानिवृत्त दरोगा के पुत्र सोनू ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके पिता पूर्व एसआई रामदयाल अहिरवार की तबीयत बिगड़ने पर निजी चिकित्सक को दिखाया, डॉक्टर ने पिता को अपने निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया। आरोप लगाया कि चिकित्सक ने पूरे दिन इलाज में लापरवाही बरती। इसकी वजह से शाम को उनकी मौत हो गई और चिकित्सक व स्टाफ उसके पिता की शव को छोड़कर चले गए। पुत्र ने कोतवाली पुलिस से चिकित्सक व स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है, मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें