झांसी। सहालग सीजन में सोने-चांदी के भावों में गिरावट से सराफा बाजार में रौनक बढ़ने की उम्मीद बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को चांदी के भाव 2.45 लाख रुपये प्रति किलो थे, जो बुधवार को 20 हजार रुपये लुढ़ककर 2.25 लाख रुपये पर बिकी। सोने का भाव प्रति दस ग्राम 1.50 लाख रुपये था, जो चार हजार रुपये गिरकर 1.46 लाख रुपये की हो गई। सराफा कारोबारियों के मुताबिक अब कीमत सामान्य होने पर खरीदारी अच्छी होने की उम्मीद जागी है।
सहालग सीजन में सोने-चांदी के भावों में गिरावट से सराफा बाजार में रौनक बढ़ने की उम्मीद है। सप्ताह भर में गिरावट जारी है। इससे सहालग सीजन में अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। सराफा कारोबारी खरारी शरण सोनी के मुताबिक अब कीमत सामान्य होने पर जरूरत और बजट के अनुसार खरीदारी हो रही है। वहीं, सराफा कारोबारी नीरज सोनी ने बताया कि अब स्थिति सामान्य देख ग्राहकों के खरीदारी करने की उम्मीद जागी है।
सराफा व्यापार कमेटी के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने बताया कि बाजार अभी सहालग के कारण बाजार सामान्य है। सहालग के लिए ग्राहक चांदी के बिछुआ, पायल, करधन, कड़े खरीद रहे है। सोने में अंगूठी, चेन, टीका की मांग ज्यादा है। चांदी के खरीदार 925 शुद्धता आंक रहे हैं। वहीं, जबकि सोने में 18 और 22 कैरट के गहनों की मांग अधिक है। इसमें भी हल्के वजन में भारी दिखने वाले गहने ज्यादा बिक रहे हैं।
एक सप्ताह में सोने-चांदी के भाव
तारीख सोना चांदी
18 जून 1,50,000 2,45,000
19 जून 1,49,000 2,44,500
20 जून 1,47,500 2,48,000
21 जून 1,47,500 2,48,000
22 जून 1,48,000 2,36,000
23 जून 1,48,000 2,36,000
24 जून 1,46,000 2,25,000