फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयू को सरेंडर की फर्जी उपाधि

Tue, 01 Aug 2017 12:39 AM IST
amarujala
विज्ञापन
bu jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। 
विज्ञापन

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के वरिष्ठ सहायक द्वारा अंकों में हेराफेरी कर बनाई गई उपाधि सरेंडर कर दी गई है। इससे कर्मचारी पर शिकंजा और कस गया है। दूसरी तरफ, छात्रा ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के वरिष्ठ सहायक पर बीए तृतीय वर्ष की छात्रा की उपाधि में कूटरचित ढंग से अंकों में हेराफेरी करने का आरोप लगा था। बाद में कुलपति ने प्रकरण की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी थी। जांच कमेटी की रिपोर्ट में अंकों में हेराफेरी में संलिप्तता और उपाधि व गोपनीय विभाग के पटल सहायकों पर दबाव बनाकर उपाधि प्राप्त करने की बात सामने आने पर वरिष्ठ सहायक को निलंबित कर दिया गया था। अब यह उपाधि विश्वविद्यालय प्रशासन को कर्मचारी द्वारा सरेंडर कर दी गई है। इससे आरोपों को बल मिल गया है। ऐसे में कर्मचारी पर और शिकंजा कस सकता है। वहीं, छात्रा ने विश्वविद्यालय को दिए शिकायती पत्र में कर्मचारी पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। छात्रा का कहना है कि उसे धोखे में रखकर यह काम किया गया। इससे उसका भविष्य खराब हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें