फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया से फैलाई जा रहीं भ्रामक जानकारी, छात्र न दें ध्यान

विज्ञापन
fake news social media
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेवी वैशम्पायन ने छात्रों से अपील की है कि कोरोना वायरस के चलते सोशल मीडिया के जरिए कई भ्रमण जानकारियों फेक न्यूज के तौर पर फैलाई जा रही हैं। एक युवा देश के नागरिक होने के नाते विद्यार्थियों का उत्तरदायित्व है कि फेक न्यूज से दिग्भ्रमित न हों। अनावश्यक रूप से इन पोस्ट को शेयर न करें।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि कोरोना वायरस के इस संकट की स्थिति से निपटने के प्रयास में केंद्र और प्रदेश सरकार लगी हुई है मगर समस्या इतनी बड़ी है कि सरकारी प्रयासों के साथ-साथ जनसामान्य की भागीदारी की भी आवश्यकता है। हमारा उत्तरदायित्व है कि सरकार द्वारा घोषित लाकडाउन का सभी पालन करते हुए घरों पर ही रहकर महामारी के खिलाफ स्वास्थ्य, पुलिस और अन्य सेवाओं में निरंतर दिनरात कार्यरत योद्धाओं का सहयोग करें। सभी स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी का अनुपालन करें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए इस रोग के संक्रमण को न फैलने दें। विद्यार्थियों को विशेष सलाह है कि इस संकट की घड़ी में वे हतोत्साहित न हो तथा घर पर बैठकर ही अध्ययन करते रहें। बीयू के शिक्षकों द्वारा आप लोगों की सहायता के लिए गूगल क्लास रूम तथा जूम के माध्यम से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कर दी गई हैं। शीघ्र ही अन्य और शिक्षक भी इस प्रक्रिया में शामिल होने जा रहे हैं। कोई शंका होने पर संबंधित शिक्षक से सोशल मीडिया के जरिए समाधान प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें