फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर बनाई छात्रा की फर्जी आईडी

Sun, 26 Nov 2017 01:43 AM IST
Jhansi
विज्ञापन
social media - फोटो : demo
विज्ञापन
पैरामेडिकल कालेज की एक छात्रा की फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाए जाने का मामला सामने आया है। शनिवार को छात्राओें ने एसएसपी जेके शुक्ला से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने साइबर सेल को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।मेडिकल कालेज क्षेत्र निवासी युवती पैरामेडिकल कालेज की छात्रा है। कुछ दिन पहले किसी ने फेसबुक पर फर्जी आईडी बना ली। साथ ही उसके कई फोटो भी अपलोड कर दिए। इसके बाद से फोटो पर तरह-तरह के कमेंट भी आने लगे। छात्रा को इसकी जानकारी होने पर उसने अपने साथ पढ़ने वाली छात्राओं से मामला साझा किया। अकाउंट खोलकर देखने पर वह सन्न रह गई। अकाउंट में कई दोस्त भी बने हुए हैं। साथ ही इसकी कई तस्वीरें भी अपलोड की गई थी। फोटो पर कई तरह के कमेंट्स भी किए गए हैं। छात्राओं ने एसएसपी से मिलकर मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें