फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी कागजात लगाकर होटल में रूके थे सातों बांग्लादेशी

विज्ञापन
fake document stay in hotel
विज्ञापन
झांसी। थाना बबीना क्षेत्र के बीएचईएल में मछली का तेल बेचतेे पकड़े गए सभी बांग्लादेशी फर्जी कागजात लगाकर शहर के कर्मा होटल में रुके थे। पता चला है कि होटल कर्मियों को इनके बांग्लादेशी होने के बाद भी पुलिस को जानकारी नहीं दी थी। पुलिस ने होटल पर कार्रवाई का भी मना बना लिया है।
विज्ञापन

शनिवार को थाना बबीना पुलिस ने मछली का तेल बेचने बीएचईएल पहुंचे बांग्लादेश के मामून शेख उर्फ शमीम, मिलन शेख, मुकुल शेख, मोनू वैद्य, सीजर शेख, असलम शेख और पालन शेख को पकड़ा था। पुलिस ने विदेशी अधिनियम में कार्रवाई कर सभी को जेल भेज दिया था। पूछताछ में पता चला था कि सभी एक सप्ताह पहले झांसी आकर थाना नवाबाद क्षेत्र स्थित बस स्टैंड के पास कर्मा होटल में ठहरे थे। पुलिस ने होटल पहुंचकर पड़ताल की थी, जहां पता चला था कि सातों लोग दो कमरों में ठहरे थे। कागजात की जांच करने पर पता चला कि फर्जी कागजात लगाकर सभी होटल में ठहरे थे। हुलिया व भाषा में बदलाव होने के बाद भी होटल कर्मियों ने पुलिस को सूचना नहीं दी थी। ऐसे में होटल कर्मियों की कार्यप्रणाली पर भी सवालियां निशान खड़े हो रहे हैं। पुलिस को पड़ताल के दौरान कई जानकारियां मिली हैं। यह भी पता चला है कि इलाके के एक दलाल ने सभी को होटल में रूम दिलाया था। पड़ताल के दौरान होटल के सीसीटीवी कैमरे भी बंद मिले। पुलिस जल्द ही इस मामले में होटल संचालक पर शिकंजा कस सकती है।
पुलिस प्रशासन ने दूतावास को दी जानकारी
थाना बबीना क्षेत्र के बीएचईएल में सात बांग्लादेशी नागरिकों के पकड़े जाने की जानकारी पुलिस प्रशासन ने रविवार को दूतावास को दी है। दूतावास इस मामले में आगे की पहल करेगा। फिलहाल सातों आरोपी अभी जेल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें