फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर-लखनऊ के लिए तीस और बसें

Thu, 01 Mar 2018 12:51 AM IST
Jhansi
विज्ञापन
bus survice - फोटो : demo
विज्ञापन
कानपुर और लखनऊ की ओर यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर है। होली के  अवसर पांच मार्च तक इस रूट पर रोडवेज ने तीस और बसें चलाने का निर्णय लिया है। यात्री बढ़ने पर अन्य बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए कंट्रोल रूम तैयार किया गया है, जहां लोग संपर्क कर सकते हैं। बसों के साथ झांसी, दिल्ली, कानपुर और उरई में रोडवेज अतिरिक्त कर्मचारियों की भी नियुक्ति करेगा।
विज्ञापन

अभी झांसी-कानपुर के बीच करीब 60 और लखनऊ तक करीब 10 बसें चलती हैं। दैनिक - साप्ताहिक मिलाकर झांसी और लखनऊ के बीस 37 एक्सप्रेस, मेल और पैसेंजर ट्रेनें चलती हैं। लखनऊ और कानपुर जाने के लिए यात्रियों की संख्या काफी अधिक रहती हैं। ऐसे में रोडवेज ने कानपुर तक के लिए 20 और लखनऊ के लिए 10 अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला लिया है। विभाग के अनुसार अगर यात्रियों की संख्या पर डिमांड रहेगी, तो अन्य संबंधित रूटों पर भी अतिरिक्त बसें चलाई जाएगी। इसके लिए पांच चालक-परिचालक तैनात किए है। रोडवेज के एआरएम राम लवट ने बताया कि झांसी बस स्टैंड पर कंट्रोल रूम में बनाया है, जिसके दूरभाष नंबर 9451915075 है पर यात्री संपर्क कर सकते है।
अब हर 15 मिनट में साधन
बस स्टैंड पर कानपुर के लिए मध्य रात्रि 3 बजे से बस सुविधा है, जबकि अंतिम बस रात 12:30 बजे है।  एआरएम राम लवट के अनुसार कानपुर के लिए हर 15 मिनट में बस उपलब्ध है। इसके अलावा लखनऊ के लिए सुबह 8 बजे, दोपहर 12 बजे एयर कंडीशनर बस, रात 8:30 बजे, 9:30 बजे, 10:30 बजे बसें है। दिल्ली के लिए शाम 6 बजे से रात 11 बजे के मध्य दो बसे है। इलाहाबाद के लिए रात 12 बजे बस है, जो वाया कानपुर जाएगी। बांदा के लिए सुबह 8 बजे, बरेली के लिए शाम 5:30 बजे और शिवपुरी के लिए दोपहर 1:30 बजे से बस है। एआरएम के मुताबिक बसों का समय जानने के लिए यात्री कंट्रोल रूम में संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें