फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: शादी का झांसा देकर 300 युवकों से ऐंठे रुपये, आठ युवतियां गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर/झांसी। इंटरनेट से ली युवतियों की तस्वीर दिखा 300 युवकों को शादी का झांसा देकर पैसे ऐंठने वाले गिरोह का खुलासा पुलिस ने बुधवार को किया। पुलिस ने आठ युवतियों को झांसी के बीकेडी चाैराहे से गिरफ्तार कर लिया। इनमें छह झांसी और दो ललितपुर की हैं।
विज्ञापन

ललितपुर की रहने वाली आरती शाक्यवार (35), विभा यादव (20) गिरोह की मास्टरमाइंड हैं। इनके पास से युवतियों की तस्वीर वाले एलबम समेत 18 रजिस्टर बरामद हुए। इसके अलावा बीस मोबाइल, कंप्यूटर समेत बैंक खाते में जमा एक लाख रुपये भी सीज कर दिया गया।
जनपद मथुरा के थाना कोसीकला के उत्तम नगर गोपाल बाग निवासी मनोज कुमार गौतम एडवोकेट ने ललितपुर में साइबर अपराध थाना में शिकायत की। बताया कि 9 दिसंबर को अज्ञात महिला ने उन्हें फोन पर खुद को अटल सेवा संस्थान का कर्मचारी बताकर बात की। महिला ने बताया कि उसकी संस्था विवाह कराने का काम करती है। फिर मनोज ने महिला से अपनी शादी की बात कही। इसके बाद उनसे 7500 रुपये लेकर मोबाइल नंबर ब्लाॅक कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत पर 22 दिसंबर को अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। छानबीन पर संस्थान का बैंक खाता संदिग्ध मिला। इसके बाद ललितपुर और झांसी पुलिस ने साझा कार्रवाई करते हुए सीपी मिशन के पास से आरती (35), विभा (20), वैशाली देसाई (20), अनामिका राजपूत (19), नैना देसाई (25), पलक (19), प्रीती प्रजापति (20) एवं संजना झा (21) को गिरफ्तार कर लिया। संवाद/ब्यूरो क

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें