फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी से आगरा कैंट और प्रयागराज को दौड़ेंगी एक्सप्रेस ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। झांसी से आगरा कैंट और प्रयागराज के लिए अब एक्सप्रेस ट्रेनें दौड़ेंगी। रेलवे बोर्ड ने मंडल की तीन पैसेंजर ट्रेनों की श्रेणी में बदलाव किया। इन ट्रेनों का संचालन जल्द जारी होने वाली नई समय सारिणी के बाद किया जाएगा। इसके जरिए यात्रियों के लिए आगरा और प्रयागराज का सफर आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना काल से पहले झांसी से आगरा कैंट के लिए सुबह-शाम अलग-अलग पैसेंजर ट्रेन का संचालन होता था। पैसेंजर ट्रेन रेल मार्ग पर पड़ने वाले सभी स्टेशनों पर रुकते हुए जाती थी। ट्रेन सुबह सात बजे झांसी से रवाना होकर स्टेशनों पर रुकते हुए करीब एक बजे पहुंचती थी। इसके साथ ही झांसी प्रयागराज पैसेंजर सुबह सात बजे रवाना होकर शाम को सात बजे प्रयागराज पहुंचती थी। इसके चलते यात्री कई बार अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों के जरिए सफर करते थे। अब रेलवे बोर्ड ने झांसी से आगरा कैंट और प्रयागराज के लिए जाने वाली तीन जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों को एक्सप्रेस में तब्दील कर दिया है। इसके चलते यात्रियों का सफर आसान होगा। वहीं रेलवे ट्रेनों के किराए में भी बदलाव करेगा। बताया जाता है कि रेलवे की नई समय सारिणी में इन ट्रेनों के संचालन की घोषणा की जा सकती है। इसके लिए झांसी मंडल को तैयारियां शुरू करने के लिए कहा गया है। पीआरओ झांसी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि तीन जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों को एक्सप्रेस में तब्दील किया जाएगा। जल्द ही इन ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा।
झांसी से कानपुर के लिए चल सकती है मेमू
रेलवे झांसी से कानपुर के लिए मेमू ट्रेन चलाने पर भी विचार कर रहा है। नए साल में यात्रियों को कानपुर रेल मार्ग पर नई ट्रेन की सौगात मिल सकती है। दरअसल कानपुर में मेमू शेड बनाने का काम अंतिम दौर में है। कानपुर में मेमू ट्रेन के ठहराव के इंतजाम पूरे करने का काम चल रहा है। ऐसे में जल्द ही कानपुर मार्ग पर मेमू चलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें