फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: जलापूर्ति बाधित होने पर अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। महानगर के कई इलाकों की जलापूर्ति बाधित होने पर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। साथ ही उन्हें आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह महानगर के कई इलाकों में दो-तीन दिनों तक नलों में पानी नहीं आया था। इससे लोगों को गंभीर पेयजल संकट का सामना करना पड़ था। हालांकि, शुरुआत में जल संस्थान ने इसके लिए विद्युतापूर्ति की व्यवस्था को ठहराया था, लेकिन विद्युतापूर्ति सुचारू होने के बाद भी जल संस्थान लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंचा पाया था। इस स्थिति को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वरुण कुमार पांडेय ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को स्पष्टीकरण जारी किया है, जिसके जरिये जलापूर्ति बाधित होने का कारण पूछा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की तैयारी है। इसके अलावा महानगर में जलापूर्ति की व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने के भी निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें