फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 196 शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशकों से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। यहां के 196 शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशकों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए जाने पर उनके खिलाफ विभाग की ओर से यह कार्रवाई शुरू की गई है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों को आठ जुलाई से अपनी डिजिटल अटेंडेंस दर्ज करने के निर्देश दिए गए थे। उन्हें अपनी उपस्थिति प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज करनी थी। लेकिन, इस आदेश के विरोध में शिक्षक शुरू से ही लामबंद हो गए थे और वे डिजिटल अटेंडेंस दर्ज नहीं कर रहे थे। इस दरम्यान विभागीय अधिकारियों ने प्रेरणा इंस्पेक्शन मॉड्यूल के जरिये विद्यालयों का निरीक्षण किया, जिसमें 196 शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक समेत विद्यालयों में कार्यरत कुछ कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया कि वह विद्यालयों के कार्मिकों की अनुपस्थिति मानव संपदा पोर्टल पर लॉक करना सुनिश्चित करें। इसके अलावा अनुपस्थित रहने वाले वाले शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक व अन्य कर्मचारियों से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें