फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई का तगड़ा झटका, अब 900 रुपये का घरेलू गैस सिलिंडर

विज्ञापन
expensiveness
विज्ञापन
झांसी। एलपीजी के दामों में बुधवार को बड़ा इजाफा हुआ। इससे आम आदमी को महंगाई का तगड़ा झटका लगा है। महानगर में अब घरेलू गैस उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर के लिए ज्यादा जेब ढीली करनी होगी। सिलिंडर के दामों में 144.5 रुपये का इजाफा होने के बाद महानगर में घरेलू गैस सिलिंडर अब 890 रुपये का मिलेगा। इसे लेकर गृहणियों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

जिले के घरेलू गैस उपभोक्ताओं को महंगाई ने एक बार फिर झटका दिया है। सरकार ने घरेलू गैस सिलिंडर के दामों में इजाफा कर दिया। 144.5 रुपये की बढ़ोतरी होने के बाद अब सिलिंडर की कीमत 890 रुपये हो गई है। इसे लेकर गृहणियों ने चिंता जताई है। महिलाओं का कहना है कि सिलिंडर के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है। इससे रसोई का बजट बिगड़ता जा रहा है।
पहले सब्जियों और खाद्य पदार्थों की कीमत रुला रही थी, अब गैस सिलिंडर की कीमत से परेशान हैं। जिले में करीब पांच लाख घरेलू गैस उपभोक्ता हैं। सिलिंडर के दामों में बढ़ोतरी से लोगों को ज्यादा जेब ढीली करनी होगी। भारत गैस के एरिया मैनेजर वरुण सिंह ने बताया कि पहले सिलिंडर 745 रुपये का था। अब कीमतों में वृद्घि होने के बाद 890 रुपये का मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
बोली महिलाएं
हर साल सिलिंडरों के दामों में बढ़ोतरी हो जाती है। सरकार को महंगाई पर नियंत्रण करना चाहिए।- माही लेखवानी
---------
सिलिंडर के दामों में लगातार बेतहाशा वृद्घि हो रही है। अब फिर से बढ़े दामों ने मुसीबत बढ़ा दी है।- लक्ष्मी निरंजन
--------
रसोई का बजट लगातार बिगड़ता जा रहा है। सरकार महंगाई को रोकने के लिए कोई पहल नहीं कर रही है।- निशिता अग्रवाल
---------
सिलिंडर के दामों में इजाफा होने से परेशानी होगी। पूरा बजट बिगड़ जाता है। दामों पर रोक लगाने की पहल हो।- प्रियाता रावत
----------
रसोई गैस के दाम बढ़ने से दिक्कत होती है। महंगाई पहले से ही परेशान कर रही है। इस पर रोक लगाई जाए।- बबिता हासानी
--------
आए दिन बढ़ती महंगाई से समस्या बढ़ती जा रही है। सरकार टैक्स भी वसूल करती है, फिर महंगाई भी। लोग क्या करें।- रीना द्विवेदी
---------
रसोई गैस के बढ़ते दामों पर रोक लगाने के लिए सरकार को पहल करने की जरुरत है। इसे रोकने की कोशिश की जाए।- सुनीता कुशवाहा
--------
हर महीने का बजट बनाते हैं। सब्जियों, खाद्य पदार्थों और रसोई गैस के दामों ने जनता की दिक्कत बढ़ाई है।- अर्चना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें