फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता पर शुरू से उठ रही उंगली

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता पर शुरू से उठ रही उंगली
विज्ञापन

झांसी। छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार हुए झांसी विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता आरपी द्विवेदी के व्यवहार पर अक्सर उंगली उठती रही। आरोप लगता रहा कि कार्यालय में आने वाली महिलाओं को काम कराने के लिए घंटों बैठाए रखा जाता था। तकनीकी संस्थान की छात्राओं ने सीपरी थाने की पुलिस को एक अन्य छात्रा का स्क्रीन शॉट दिया है, जिसमें एक्सईएन द्वारा छात्रा को कई अश्लील मेसेज किए गए हैं।
- विधायक ने शासन से की थी शिकायत
जेडीए अधिशासी अभियंता हमेशा से ही विवादों में रहे हैं। पूर्व में सदर विधायक रवि शर्मा ने शासन में शिकायत करते हुए अधिशासी अभियंता पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। इसकी जांच जेडीए सचिव द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन

- डीएम ने गिरफ्तारी के लिए कार्यालय में बुलाई थी पुलिस
शहर के मुख्य मार्गों पर लगने वाले साइन बोर्ड के टेंडर में गड़बड़ी करने के आरोप में जिलाधिकारी ने एक्सईएन को गिरफ़्तार करने के लिए जेडीए कार्यालय में पुलिस को बुलाया था। लेकिन जेडीए सचिव के आग्रह पर मामले को शांत करा दिया गया था।
विज्ञापन

- बनारस से हुआ था स्थानांतरण
मूल रूप से जिला फैजाबाद के ग्राम नैपार पोस्ट अलचरपुर के रहने वाले अधिशासी अभियंता आर पी द्विवेदी को चार जुलाई 2018 को बनारस से स्थानांतरण कर झांसी भेजा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें