संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। मोबाइल फोन का बेतहाशा इस्तेमाल और अधिकांश समय कंप्यूटर पर बिताने वाले लोग सर्वाइकल से पीड़ित हो रहे हैं। जिससे उनके सिर और गर्दन में लगातार दर्द बना रहता है। जिला अस्पताल की ओपीडी में ऐसे सैकड़ों मरीज हर हफ्ते आ रहे हैं, जो फिजियोथेरेपी से लेकर दवाओं से दर्द दूर करने का प्रयास कर रहे हैं।
अक्सर लोग सिर झुकाकर कंप्यूटर या लैपटॉप पर काम करते हैं या फिर सिर के नीचे मोटा तकिया लगाकर लैपटॉप चलाते हैं। शुरूआत में तो उन्हें यह तरीका आरामदायक लगता है लेकिन, लंबे समय तक इसी स्थिति में काम करने के चलते वह सर्वाइकल की समस्या में घिरते जा रहे हैं। ऐसे ही औसतन 35 मरीज प्रतिदिन जिला अस्पताल के हड्डी रोग विभाग में आ रहे हैं। जिनकी गर्दन की हड्डी में घुमाव आ गया है, जिसके चलते उन्हें चक्कर आना, सिर दर्द और गर्दन में दर्द की समस्या आ रही है। अस्पताल के फिजियोथेरेपी विभाग में प्रतिदिन 35 से 40 मरीजों को इस समस्या के लिए फिजियोथेरेपी दी जा रही है।
फोटो ::
वर्जन
मोबाइल और कंप्यूटर पर सिर झुकाकर काम करने वालों को सर्वाइकल की समस्या आ रही है। इनमें बच्चे से लेकर युवा तक शामिल हैं। हमारे पास हर दिन औसतन 35 मरीज इसी समस्या से ग्रस्त होकर आ रहे हैं। यदि आप कंप्यूटर पर अधिक समय तक काम करते हैं तो कोशिश करें की सीधे तनकर ही बैठें।
डॉ. गोकुल प्रसाद, वरिष्ठ फिजिशियन/नोडल अधिकारी, जिला अस्पताल।