फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: अतिवृष्टि से खराब फसलों का सर्वे कराकर किसानों को दिलाएं लाभ, मंत्री ने समीक्षा बैठक कर दिए निर्देश

Sat, 01 Nov 2025 09:13 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबीरानी मौर्य ने शुक्रवार को महत्वपूर्ण योजनाओं पर अफसरों की बैठक ली। उन्होंने अतिवृष्टि के कारण फसलों में नुकसान का सर्वे कराकर किसानों को क्षतिपूर्ति का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
झांसी में अफसरों और जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक लेतीं मंत्री बेबी रानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबीरानी मौर्य ने शुक्रवार को महत्वपूर्ण योजनाओं पर अफसरों की बैठक ली। उन्होंने अतिवृष्टि के कारण फसलों में नुकसान का सर्वे कराकर किसानों को क्षतिपूर्ति का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। साथ ही अभियान चलाकर क्षतिग्रस्त सड़कों को गड्ढामुक्त किए जाने के निर्देश दिए। एमएलसी रमा निरंजन ने भी सीपरी बाजार जर्मनी हॉस्पिटल के पास सड़क क्षतिग्रस्त होने, महानगर अध्यक्ष हेमंत परिहार ने बड़ागांव गेट बाहर की सड़क को दुरुस्त कराने की बात कही।
विज्ञापन


विकास भवन में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाएं। सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की समीक्षा कर अधिक से अधिक युवाओं को लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। प्रभारी मंत्री ने वीरांगना झलकारी बाई महिला पॉलिटेक्निक में 403 स्वीकृत सीटों के सापेक्ष मात्र 246 अभ्यार्थियों के प्रवेश पर संतोष व्यक्त किया। टीबी मुक्त भारत के अंतर्गत सुझाव दिया कि चिन्हित मरीजों को अधिकारी एवं विभिन्न संगठन गोद लें। सीडीओ जुनैद अहमद ने प्रत्येक विभाग की परियोजना के विषय में जानकारी दी।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार गौतम, एमएलसी रमा निरंजन, एमएलसी रामतीर्थ सिंघल, महानगर अध्यक्ष हेमंत परिहार, डीएम मृदुल चौधरी, एसपी ग्रामीण डॉ अरविंद कुमार, सीएमओ डाॅ सुधाकर पांडेय, सीएमएस मेडिकल काॅलेज डाॅ सचिन माहौर, प्रभागीय वन अधिकारी नीरज कुमार आर्य, एडीएम वित्त एवं राजस्व वरुण कुमार पांडेय, एडीएम नमामि गंगे योगेन्द्र कुमार, एडीएम प्रशासन शिव प्रताप शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें