फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में पढ़ाने को शिक्षकों ने दी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बेसिक शिक्षा विभाग के 50 अंग्रेजी माध्यम स्कूल में तैनात पढ़ाने के लिए शनिवार को 810 शिक्षक - शिक्षिकाओं ने लिखित परीक्षा दी। जबकि 98 ने इससे दूरी बनाई। शिक्षकों का साक्षात्कार रविवार को राजकीय इंटर कालेज में 5 सदस्यीय टीम लेगी। परीक्षा और साक्षात्कार में पास होने पर ही तैनाती दी जाएगी।
विज्ञापन

जिले के प्रत्येक ब्लाक में 5 - 5 प्राइमरी स्कूलों तथा 5 उच्च प्राइमरी स्कूल में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई होगी। अंग्र्रेजी माध्यम स्कूलों में तैनाती के लिए लक्ष्मी व्यायाम मंदिर इंटर कालेज व राजकीय इंटर कालेज में शिक्षकों ने सीसीटीवी कैमरों की निगाह में लिखित परीक्षा दी। प्रश्न पत्र में अंग्रेजी के साथ ही गणित व विज्ञान के सवाल भी थे। ऐसे में कई शिक्षकों ने इसे कठिन प्रश्न पत्र बताया। परीक्षा के बाद कापियां जीआईसी में डायट प्राचार्य मुकेश रायजादा, एडी बेसिक जीएस राजपूत, बीएसए हरिवंश कुमार, जीआईसी प्राचार्य पीके मौर्य की मौजूदगी में जीआईसी के शिक्षकों ने जांची। बीएसए के मुताबिक शिक्षकों का इंटरव्यू रविवार की सुबह 9:30 बजे से जीआईसी में होगा। इससे पहले लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण शिक्षकों की सूची जीआईसी में चस्पा कर दी जाएगी।
बातचीत से मना करने पर भड़के शिक्षक नेता
राजकीय इंटर कालेज में एक शिक्षक नेता तब भड़क उठे, जब उन्हें परीक्षा हॉल में बातचीत करने से रोका गया। शिक्षा अधिकारियों के हस्तक्षेप पर वह शांत हुए। वहीं लक्ष्मी व्यायाम मंदिर इंटर कालेज व जीआईसी दोनों जगह परीक्षा दौरान शिक्षक नेताओं की काफी आवाजाही रही। इसके अलावा शिक्षा विभाग के वह कर्मचारी भी नजर आए, जिनका परीक्षा कार्य से कोई वास्ता नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें