फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक पूर्व राज्यमंत्री व पूर्व नपा अध्यक्ष की पत्नी समेत 56 मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
coronavirus-case.jpeg - फोटो : coronavirus-case.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को लेकर स्थिति गंभीर होती जा रही है। रविवार को 1224 सैंपलों की जांच रिपोर्ट में एक पूर्व राज्यमंत्री और पूर्व नपा अध्यक्ष की पत्नी समेत 56 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दो दिन में 110 संक्रमित हो गए हैं।
विज्ञापन

रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने विभिन्न स्वास्थ्य इकाइयों से 1224 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए थे। इनमें 532 सैंपल आरटीपीसीआर जांच को मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं। वहीं एंटीजन किट से 692 सैंपल लिए गए हैं। इनमें बीते दिनों के आरटीपीसीआर सैंपलों की आई जांच रिपोर्ट में दस व एंटीजन किट की जांच रिपोर्ट में 46 व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं।
संक्रमितों में शहर के मोहल्ला सिविल लाइन निवासी एक राज्यमंत्री और पूर्व नपा अध्यक्ष की पत्नी समेत आठ, मऊठाना निवासी पांच, नईबस्ती गांधीनगर निवासी आठ, रामनगर निवासी चार, इलाइट चौराहा निवासी तीन, आजादपुरा, रावतयाना, बड़ापुरा निवासी दो-दो व मोहल्ला कटराबाजार, छत्रसालपुरा, नझाईबाजार, खिरकापुरा, तलैयापुरा, मवेशीबाजार, तालाबपुरा, सिंचाई विभाग कालौनी, नेहरूनगर निवासी एक-एक व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्र में महरौनी कस्बा निवासी दो, मडावरा निवासी एक, गौना निवासी एक, ब्लॉक बिरधा के कस्बा निवासी एक, ग्राम तेरा निवासी एक, ब्लाक जखौरा के ग्राम दैलवारा निवासी दो, ब्लॉक तालबेहट के कस्बा निवासी दो, मोहल्ला सरफयाना निवासी एक, ग्राम बिजरौठा निवासी एक, ग्राम भैंसनवारा निवासी एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। इनमें 26 लोग होम आइसोलेट, एल-3 में तीन व एल-2 में सीएचसी तालबेहट में 14 व दो बाहर जनपद निवासी हैं। अन्य को सुविधा अनुसार उपचार मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन

---
250 संक्रमितों का चल रहा उपचार
जिले में बढ़ते संक्रमण के चलते संक्रमितों की संख्या 3781 पहुंच गई है। इनमें 47 की मौत हो चुकी और 3484 संक्रमित स्वास्थ्य होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। वर्तमान में 250 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। वहीं बीते पांच दिनों से आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए 1475 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन

---
रविवार को 1224 सैंपल की जांच रिपोर्ट में 56 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिन्हें सुविधा अनुसार उपचार दिया जा रहा है।
- डॉ. डीके गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें