फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पूर्व सैनिकों ने लगाया उपेक्षा का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मऊरानीपुर। क्षेत्रीय सैनिक कल्याण संगठन, पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन और शहीद स्मारक ट्रस्ट मऊरानीपुर की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा गया।
विज्ञापन

ज्ञापन के जरिये पूर्व सैनिकों ने स्थानीय प्रशासन पर घोर उपेक्षा करने और आईजीआरएस पोर्टल पर फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया। पूर्व सैनिकों ने कहा कि उनकी समस्याएं वर्षों से लंबित हैं। दर्जनों बार ज्ञापन और प्रार्थना पत्र देने के बाद भी स्थानीय स्तर पर कोई सुनवाई नहीं हुई है। अधिकारी और कर्मचारी आईजीआरएस पोर्टल पर फर्जी आख्या अपलोड कर मामले को निस्तारित दिखा देते हैं। इस दौरान उन्होंने एससी-एसटी एक्ट की तर्ज पर पूर्व सैनिकों और सैनिकों की सुरक्षा के लिए सोल्जर प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की। साथ ही कहा कि मंडल स्तर पर मुख्यमंत्री दरबार आयोजित किया जाए। सेना की जमीनों पर से अतिक्रमण हटाया जाए। पूर्व सैनिकों ने चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी मांगें पूरी न होने पर वे आमरण अनशन करेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर क्षेत्रीय सैनिक कल्याण संगठन के अध्यक्ष सूबेदार मेजर जगत नारायण शर्मा, महासचिव राकेश अग्निहोत्री सहित कई पूर्व सैनिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें