फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- जुमलेबाज है मोदी सरकार

Fri, 26 Apr 2019 02:48 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को झांसी में चुनावी जनसभा की। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर देश में कोई सबसे ज्यादा जातिवादी पार्टी है तो वो भाजपा है। जो विकास कार्य हमने शुरू किए थे, भाजपा ने उन्हें रोकने का काम किया है। ये सरकार बस जुमलेबाजी करती है।

विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि समाजवादियों ने सरकार में रहते हुए अपना काम सही तरीके से किया मगर आज केंद्र सरकार की हालत आप सभी जानते हैं। झांसी में सैनिक स्कूल अगर किसी ने बनाया तो वो समाजवादियों ने ही बनाया है। 

उन्होंने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते मोदीजी ने कहा कि वो कहते है कि लोगों का जीवन बदल गया। आप मुझे बताइए, इस भाजपा सरकार में, कितना परिवर्तन आया आपके जीवन में।
विज्ञापन


उन्होंने सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि बाबा मुख्यमंत्री ने झांसी और गोरखपुर में मेट्रो का वादा किया था। कहां है मेट्रो बताएं! हम भी बैठ लें उस पर। हम समाजवादियों ने वादा किया था कि सरकार में पुनः वापस आए तो झांसी से सिद्धार्थनगर तक एक्सप्रेसवे बनाएंगे। वो भी हमारा ही घोषणा पत्र पढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें