फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: तीन स्तरीय सुरक्षा घेरे में रखवाईं गई ईवीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। भोजला मंडी में सोमवार देर-रात तक ईवीएम मशीन जमा कराई जाती रहीं। सभी ईवीएम मशीनों को मंडी के अंदर बने स्ट्रांग रूम में रखवाया गया है। सुरक्षा के लिए केंद्रीय सुरक्षा बल की चार कंपनियां तैनात की गई हैं। 24 घंटे यहां केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान तैनात रहेंगे। तीन अलग-अलग शिफ्टों में उनकी ड्यूटी लगाई जाएगी। स्ट्रांग रूम के बाहर तीन स्तरों का सुरक्षा घेरा बनाया गया है। बाहरी दोनों घेरों में सुरक्षा की जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस के पास रहेगी जबकि आखिरी घेरे का जिम्मा सशस्त्र सुरक्षा बलों के हाथों में रहेगा। स्ट्रांग रूम के आसपास सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए गए हैं। जनपद के 905 मतदान केंद्रों से ईवीएम मशीनों को यहां लाकर रखा गया है। अब यह ईवीएम मशीन चार जून को उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगी। एसएसपी राजेश एस के मुताबिक सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें