संवाद न्यूज एजेंसी
महरौनी। रविंद्रानंद बडो़नियां महाविद्यालय में मतदाता जागरुकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. केके सिंह ने कहा कि मतदाता जागरुकता लोकतंत्र के निर्माण में एक महत्वपूर्ण कदम है। हरिहर मोहन तिवारी ने कहा कि मतदान एक महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक प्रक्रिया है। इसके माध्यम से नागरिक अपने नेता चुनने और सरकार का नेतृत्व करने का अधिकार प्राप्त करते हैं। जिन छात्र-छात्राओं ने एक जनवरी 2024 को 18 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं वह समस्त विद्यार्थी अपने बीएलओ से संपर्क कर अथवा पोर्टल के माध्यम से वोटर लिस्ट में नाम दर्ज करा सकते हैं, 23 अप्रैल वोटर बनने की अंतिम तिथि है। उपस्थित छात्र-छात्राओं को शतप्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर लखन लाल त्रिपाठी, भरत चढार, दयाराम झा, अभिषेक रावत, शुभम सोनी, हरिराम गौतम, प्रियंका श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।