फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: चाहें थाना हो या फिर तहसील.. यहां तो हर काम की तय है फीस

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। योगी सरकार भले भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टालरेंस की बात कहती हो लेकिन, आम लोग रिश्वत की मार से बेहाल हैं। बुंदेलखंड के थाने हों या फिर तहसील। यहां हर काम की फीस तय है। तहसील में चाहें दाखिल खारिज कराना हो या फिर वरासत दर्ज कराइए। बिना सुविधा शुल्क काम हो पाना संभव नहीं है। थाने में चाहें किसी रिकार्ड के सत्यापन का मामला हो या फिर केस की विवेचना का। खूब पैसा चल रहा है। एंटीकरप्शन भी पिछले तीन साल में 17 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

पिछले तीन साल के दौरान झांसी परिक्षेत्र में एंटी करप्शन टीम कुल 17 अधिकारी एवं कर्मचारियों को घूस लेते हुए पकड़ चुकी है। इनमें सबसे ज्यादा लेखपाल गिरफ्तार हुए हैं। दो दरोगा और एक सिपाही भी गिरफ्तार हुए जबकि 20 से ज्यादा वर्दी वालों की जांच चल रही है। इन सभी पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप लगे हैं। वहीं अब एजेंसियां भी लोगों को इसके लिए जागरूक कर रही हैं। लोगों को बताया जा रहा है कि अगर कहीं कोई रिश्वत मांगे तो उसकी शिकायत तत्काल करें। एंटी करप्शन (ट्रैप) प्रभारी अंबरीश यादव के मुताबिक शिकायत दर्ज कराने को लेकर लोगों में जागरूकता नहीं है। जिनके खिलाफ शिकायत मिलती है, उसमें कार्रवाई होती है।
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के आरोप में इन पर गिर चुकी गाज
- 20 जनवरी 2020 को चार हजार की घूस लेते पकड़ा गया लेखपाल हरिशंकर निरंजन
- 29 नवंबर 2021 को छह हजार की रिश्वत लेते हुए लेखपाल बद्री प्रसाद दीक्षित गिरफ्तार
- 30 जनवरी 2023 पाली के बाला बेहट में तैनात लेखपाल आशुतोष जैन आठ हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया
- 21 जनवरी 2019 में आरईएस का जेई लाखन सिंह दस हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया
- 17 अगस्त 2021 जिला उद्यान अधिकारी श्याम सिंह को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया
- 22 अप्रैल 2019 में विद्युत विभाग के टीजी 2 अधिकारी श्यामजीत दस हजार रुपये की घूस लेते हुए पकड़ा गया
- 11 फरवरी 2019 में पीडब्ल्यूडी विभाग के लिपिक विष्णु सोनी को दस हजार की घूस लेते हुए पकड़ा था
- 20 सितंबर 2019 को आबकारी विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर अरविंद सोनकर को विजिलेंस टीम ने 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा
- 7 फरवरी 2023 को गरौठा थाने में बृजेश कुमार को पांच हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें