फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं को हर महीने दी जाए आर्थिक सहायता

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोरोना काल में आर्थिक संकट से जूझ रहे अधिवक्ताओं ने मंगलवार को आर्थिक सहायता और स्वास्थ्य बीमा कराने की मांग को लेकर सदर विधायक को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन

जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व सचिव केपी श्रीवास्तव ने कहा कि कोरोना काल में अधिवक्ता आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। ऐसे में अधिवक्ताओं को सरकार की ओर से हर माह पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता दिलाई जाए। साथ ही, गंभीर बीमारियों को लेकर अधिवक्ता और उनके परिवार का स्वास्थ्य बीमा कराकर 25 लाख रुपये की धनराशि तक के इलाज की सुविधा मुहैया कराई जाए। इससे अधिवक्ताओं को खासी राहत मिलेगी। इस मौके पर सदर विधायक रवि शर्मा ने कहा कि मैं स्वयं अधिवक्ता हूं और वकीलों की पीड़ा से वाकिफ हूं। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की मांग को लेकर मुख्यमंत्री और कानून मंत्री से वार्ता की जाएगी। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र शर्मा, भगवत शरण मिश्रा, शंकर सिंह, संजीव शर्मा, नरेंद्र कुमार, कालका कुशवाहा, लक्ष्मीकांत, रविकांत नगेले मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें