अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। झांसी-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार सुबह महाकुंभ से लौट रहे एक ही परिवार के चार लोगों की दुर्घटना में मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार कार के आगे चल रहे ट्रक से टकराते ही एयर बैग खुल गए थे। बावजूद, कार में सवार पांच में से चार लोगों की जान नहीं बच सकी।
एसपी ग्रामीण गोपीनाथ सोनी ने बताया कि ढाबे तक जगदीश ने कार चलाई। इसके बाद विपिन ड्राइविंग करने लगा था। विपिन को जल्दी जाना था, इसलिए वह गाड़ी तेज रफ्तार से चला रहा था। ढाबे से आगे बढ़ते ही कार आगे चल रहे तेज रफ्तार ट्रक से जा टकराई।हादसे में जान गंवाने वाला विपिन अपने खेत पर गोशाला का संचालन करता था। वह अपनी गोशाला में खासतौर पर दिव्यांग गायों को रखता था और उनकी सेवा करता था। उसके दो बेटे हैं। जबकि, जगदीश के एक बेटा और एक बेटी है। हादसे की जानकारी लगते ही परिजन परिजन फ्लाइट से सूरत से दिल्ली पहुंच गए। वहां से वे सड़क मार्ग से शाम को मेडिकल कॉलेज पहुंचे। घटना के बाद से परिजन का रो-रोककर बुरा हाल बना हुआ है।र