फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मानसून नजदीक होने के बाद भी नालों की सफाई अधूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मऊरानीपुर / गुरसराय /समथर /चिरगांव /बरुआसागर। मानसून के इस बार जल्द दस्तक देने की संभावना है। बावजूद, जनपद की नगर पालिकाओं में नालों की सफाई का काम पूरा नहीं हो पाया है। बारिश शुरू होने से पहले नालों की सफाई न होने की वजह लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, नगर पालिकाओं का दावा है कि नालों की सफाई का काम तेजी से जारी है। बारिश से पहले सभी छोटे-बड़े नालों को साफ कर दिया जाएगा, जिससे जल निकासी की समस्या नहीं रहेगी।
मऊरानीपुर नगर पालिका क्षेत्र में 14 बड़े नाले हैं। अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि ने बताया कि नई बस्ती में बने नाले की साफ सफाई होना बाकी है, बाकी नालों की साफ सफाई हो चुकी है। जबकि, हकीकत यह चौमुखी माता मंदिर के पास बने नाले की अब तक सफज्ञई नहीं हुई है। इसके अलावा नगर में जगह-जगह नालियां बजबजा रहीं हैं और गंदगी की ढेर लगे हुए हैं। ऐसे में लोगों को बारिश में जल भराव की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। नगर के वहीद अंसारी, नरेश अहिरवार, शकील, फरीद अंसारी, वकील अंसारी, रवि नीखरा, राजेंद्र श्रीवास, आबिद अंसारी, सईद अंसारी आदि ने नगर पालिका प्रशासन बारिश से पहले नाले-नालियों की सफाई की मांग की है। वहीं, अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि बड़े नालों की सफाई जेसीबी से कराई जा रही है। जबकि, छोटे नालों की सफाई कर्मचारी कर रहे हैं। नगर के 13 बड़े नालों की साफ सफाई हो चुकी है। सिर्फ नई बस्ती का नाला साफ सफाई के लिए शेष रह गया है।
विज्ञापन

गुरसराय में 13 बड़े नाले हैं। नगर पालिका का दावा है कि नालों की सफाई का पहले चरण का काम पूरा कर लिया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष जयपाल सिंह राजू चौहान ने बताया कि नालों की सफाई का पहले चरण का काम पूरा कर लिया गया है। बड़े नालों की सफाई जेसीबी के माध्यम से की गई है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लोगों को साफ-सफाई संबंधी समस्या हो तो वह नगर पालिका कार्यालय में सूचना दे सकते हैं।
चिरगांव नगर पालिका क्षेत्र में सभी छोटे-बड़े नालों की सफाई का काम जारी है। जेसीबी मशीन की मदद से सुबह और शाम नालों की सफाई की जा रही है। नगर पालिका क्षेत्र में छह बड़े नाले हैं, जिनकी चौड़ाई एक मीटर से ज्यादा है।। इसके अलावा तीन छोटे नाले हैं। नगर पालिका के लेखा लिपिक कौशल राय ने बताया कि बारिश के पूर्व नगर के सभी नालों की सफाई करा दी जाएगी।
वहीं, बरुआसागर नगर पालिका क्षेत्र में भी नालों की सफाई का काम जारी है। पालिका प्रशासन का दावा है कि बारिश से पहले नालों की सफाई का काम पूरा कर लिया जाएगा। लोगों को बारिश में जलभराव की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
समथर नगर पालिका क्षेत्र में 14 नाले हैं, जिनकी सफाई कराई जा रही है। अधिशासी अधिकारी महेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि 14 में से 12 नालों की सफाई की जा चुकी है। बाकी दो नालों की सफाई जेसीबी से कराई जा रही है। एक-दो दिन में काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

0000
दुकानदार नालों से कब्जे हटाएं

चिरगांव। नगर पालिका क्षेत्र में नालों के ऊपर कई दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है, जिससे नालों की सफाई में दिक्कत आ रही है। नगर पालिका प्रशासन ने दुकानदारों को तीन दिन में खुद अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी है। अन्यथा की स्थिति में अतिक्रमण कर रखी गई सामग्री को जब्त कर दुकानदारों से 500 से 1000 रुपये तक जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें