फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबलपुर नई दिल्ली एक्सप्रेस में महिला चालक के साथ छेड़खानी

Mon, 09 Oct 2017 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
crime, jhansi news - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जबलपुर-नई दिल्ली एक्सप्रेस के इंजन में महिला सहायक लोको पायलट के साथ दो पुरुष ट्रेन चालकों ने छेड़खानी कर दी। शिकायत पर चालक व सहायक चालक को निलंबित कर दिया गया है। घटना को लेकर मंडल में तैनात महिला चालकों में रोष व्याप्त है। सहायक मंडल विद्युत अभियंता के निर्देश पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मंडल में एक महिला सहायक लोको पायलट पद पर तैनात हैं। 6 अक्तूबर को वह डीजल इंजन में ड्यूटी करते हुए बीना गईं थीं। इसी बीच वह देर रात बीना से झांसी आने के लिए जबलपुर से चलकर नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 12191 के इंजन में बैठ गई। महिला चालक का आरोप है कि जब वह इंजन में बैठी थीं। इसी बीच जबलपुर एक्सप्रेस में ड्यूटी पर तैनात चालक व सहायक चालक आ गए।

इसके बाद दोनों ने इंजन के अंदर की लाइटें बंद कर दी। जब इसका विरोध किया गया तो दोनों ने छेड़खानी कर दी। महिला पायलट ने झांसी पहुंचकर उक्त घटना की जानकारी अन्य महिला सहायक लोको पायलटों को दी। शनिवार को एकत्रित हुईं महिला लोको पायलटों ने इसकी शिकायत सहायक मंडल विद्युत अभियंता से की थी। जांच पूरी होने तक चालक व सहायक चालक को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, छेड़खानी की घटना से महिला लोको पायलटों में खासी नाराजगी है। महिला चालकों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामले में जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि दोनों चालकों को निलंबित कर दिया है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें