फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 75 प्रतिशत से ज्यादा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूर्ण

Sun, 24 Mar 2024 03:52 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। झांसी मंडल में यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य तेजी से किया जा रहा है। लगभग 75 प्रतिशत से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए झांसी में तीन मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। यहां 2.47 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चल रहा है। इसमें से सिर्फ 19 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शेष रह गया है। जालौन में चार मूल्यांकन केंद्र पर 38 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शेषहै। वहीं ललितपुर में एक केंद्र पर चार हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बाकी है। संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रेम प्रकाश मौर्य ने बताया कि मूल्यांकन कार्य तेजी से चल रहा है। 75 प्रतिशत से अधिक मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें