फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे ने खत्म कर दिया परिवार, गांव में पसरा मातम

विज्ञापन
विज्ञापन
एरच। थाना क्षेत्र के गांव कुरैठा के पास रविवार रात कार और बाइक की भिड़ंत में एक बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में थाना गरौठा के गांव रमौरा के तीन लोगोें की मौत के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। सोमवार देर रात तीन मृतकों के शव का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार पूरी तरह से बिखर गए हैं।
विज्ञापन

जालौन के एट थाना क्षेत्र के पटेल नगर निवासी बैंक कर्मी संजीव कुमार अपने परिवार के साथ टहरौली थाना क्षेत्र के गांव बिजना में रिश्तेदारी में आए थे। रविवार रात को वह कार से गुरसराय कोटरा होते हुए एट वापस लौट रहे थे। तभी गांव कुरैठा से आगे पुलिया के पास कोटरा की ओर से आ रहीं दो बाइकों की कार से भिड़ंत हो गई। इस दौरान बाइक और कार सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार संजीव कुमार के दो वर्षीय पुत्र कृष्णा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, संजीव ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। कार सवार सवार संजीव की पत्नी कल्पना की हालत गंभीर है। वहीं, दोनों बाइकों पर सवार रमौरा थाना गरौठा निवासी घनाराम, प्रेमचंद्र, धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कार सवार प्रदीप, गुलाब, प्रद्युम्न घायल हो गए। सभी घायलों को झांसी मेडिकल भेजा गया।
मृतकों के परिजनों को मिले आर्थिक मदद
एरच। सड़क दुर्घटना मे रमौरा थाना गरौठा निवासी तीन लोगों की एक साथ हुई मौत से समूचे ग्राम में मातम पसरा हुआ है। एक साथ तीन शवों को देर रात तक अंतिम संस्कार किया गया। लोगों ने मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। मृतक के परिजनों को शासन प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग की है।
विज्ञापन

घर का मुखिया था संजीव
एरच। सड़क दुर्घटना में मारा गया संजीव इलाहाबाद बैंक एट में कार्यरत था। वह ही परिवार का मुखिया था। प्रशासन से परिजनों को आर्थिक मदद की मांग की है।
शादी के बाद बिटिया को घर लेकर आ रहे थे परिजन
एरच। बीते आठ मई को बिटिया की शादी हुई थी। परिवार के सदस्य ससुराल कोटरा से बिटिया को लेकर आ रहे थे। बिटिया और कुछ परिजन पिकअप से आगे निकल गये और पांच लोग दो बाइक पर सवार होकर आ रहे थे। लेकिन, उन्हें क्या पता था कि होनी को कुछ और ही मंजूर था ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें