फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: यूजी-पीजी में दाखिला की प्रवेश परीक्षा 28 को

विज्ञापन
विज्ञापन
20 जुलाई तक होंगे विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण, 25 जुलाई को ऑनलाइन जारी होंगे प्रवेश पत्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (बीयू) परिसर एवं संबद्ध कॉलेजों के स्नातक (यूजी) और परास्नातक (पीजी) में दाखिला के लिए पंजीकरण 20 जुलाई तक होंगे। लेकिन 600 रुपये विलंब शुल्क देना होगा। इन कोर्सों में दाखिला के लिए विवि 28 जुलाई को प्रवेश परीक्षा कराएगा, जिसके लिए प्रवेशपत्र 25 जुलाई को ऑनलाइन जारी होंगे।
विवि की प्रवेश समिति ने यूजी और पीजी में दाखिला के लिए अप्रैल से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिए थे। विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 जुलाई तय की गई मगर विद्यार्थियों की मांग पर अंतिम तिथि बढ़ाकर 12 जुलाई कर दी गई। इसके बाद, विवि प्रशासन ने विद्यार्थियों को अंतिम मौका देते हुए विलंब शुल्क के साथ अंतिम तिथि 20 जुलाई कर दी। इसके बाद किसी को भी पंजीकरण का मौका नहीं मिलेगा। कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि यूजी-पीजी में दाखिला का पूरा कार्यक्रम तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन


अब छह जिलों में होगी प्रवेश परीक्षा
परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने बताया कि यूजी-पीजी में दाखिला की प्रवेश परीक्षा अब सिर्फ नौ जिले लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज झांसी, छतरपुर व ग्वालियर में होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षाएं तीन बारी में सुबह नौ से पूर्वाह्न 11 बजे, दोपहर एक से तीन बजे तथा शाम चार से छह बजे तक होगी।

प्रवेश परीक्षा में 100 नंबर के होंगे वस्तुनिष्ठ सवाल
परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि प्रवेश परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें वस्तुनिष्ठ सवाल होंगे। पेपर में करीब 50 सवाल होंगे। जल्द ही कॉपियां चेक करवाकर प्रवेश की मैरिट लिस्ट जारी होगी।


कड़ी सुरक्षा में एक दिन पहले पहुंचेंगे पेपर
कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि शुचिता से प्रवेश परीक्षा कराने के लिए विवि स्तर पर टीमें बनाई गई हैं, जो परीक्षा केंद्रों पर सतत निगरानी रखेंगी। तय किया है कि 27 जुलाई को कड़ी सुरक्षा में पेपर लखनऊ कानपुर, प्रयागराज पहुंचाए जाएंगे।

प्रवेश परीक्षा : दावा 10 साल में सर्वाधिक पंजीकरण
कुलसचिव का दावा है कि 10 साल में अब तक के सबसे ज्यादा प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण हुए हैं। विवि प्रशासन को उम्मीद है कि 20 जुलाई तक पंजीकरण का आंकड़ा 9500 पार कर जाएगा। कुलसचिव ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम तक 5500 सीट के लिए 8800 से ज्यादा विद्यार्थी दाखिला के लिए पंजीकरण करवा चुके हैं।
विज्ञापन



0- इन पाठ्यक्रमों में दाखिला के लिए होगी प्रवेश परीक्षा
एमबीए इंटरनेशनल बिजनेस, एमबीए टूरिज्म, बीबीए ऑनर्स, बीएचएमसीटी-एमएचएमसीटी, एमबीए फाइनेंशियल मैनेजमेंट, एमबीए बैंकिंग एवं इंश्योरेंस, एमबीए बिजनेस इकोनॉमिक्स, एमएससी फूड टैक्नोलॉजी, एमफार्मा, डीफार्मा, एमएससी (एग्री) एग्रो फोरेस्टी, एमएससी (एग्री) हॉर्टीकल्चर, एमएससी (एग्री) प्लांट पैथलॉजी, एमएससी (एग्री) एंटोमोलाॅजी, एमएससी (एग्री) जेनेटिक एंड प्लांट ब्रीडिंग, एमएससी (एग्री) एग्रीकल्चर एक्सटेंशन, एमएससी (एग्री) सीड्स टैक्नोलॉजी, एमएससी (एग्री) सोइल साइंस एंड एग्रीकल्चर कैमिस्ट्री, एमएससी (एग्री) एनिमल हसबेंड्री एंड डेयरिंग, एमएससी (एग्री) इकोनॉमिक्स, एमएससी (एग्री) ऑनर्स, एमएससी फिजिक्स, एमएससी कैमिस्ट्री, एमएससी बॉटनी, एमएससी जुलॉजी, एमएससी मैथ, एमएससी फोरेंसिक साइंस, एलएलएम, एलएलबी, बीए-एलएलबी, बैचलर ऑफ फिजियोथैरेपी, एमए़ड. मास्टर ऑफ एजुकेशन, बैचलर ऑफ एजुकेशन, बीपीएड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें