फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बारिश में खूंखार हुए आवारा कुत्ते, काटे रहे राहगीरों को

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने वालों की लगीं लाइनें
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बारिश के मौसम में खाने और बैठने दिक्कत होने से आवारा कुत्ते खुंखार हो गए हैं, जो लोगों काट रहे है। इसकी वजह से जिला अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाने वालों की लंबी लाइनें लगने लगी हैं। जिला अस्पताल के अनुसार रोजाना औसतन 125 लोग इंजेक्शन लगवाने आ रहे हैं।
विज्ञापन

नगर निगम प्रशासन के तमाम दावों के बावजूद शहर की सड़कों तथा गली-मोहल्लों में आवारा कुत्तों की संख्या काफी बढ़ गई है। जिले के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि कुत्ता कभी भी गीली जगह पर नहीं बैठता है। सड़क व गलियों में रहने वाले कुत्तों को बारिश की वजह से बैठने की सूखी जगह नहीं मिल रही है। वह इधर-उधर आड़ लेकर बैठ रहे हैं, तो लोग भगा देते हैं। ऊपर से बारिश के दौरान खाना भी नहीं मिल रहा है, जिससे खूंखार हो गए हैं। वहीं, मंडलीय प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डाॅ. प्रमोद कुमार कटियार ने बताया कि जिला अस्पताल में कुत्ता काटे का शिकार हुए लोगों की संख्या काफी बढ़ गई हैं। रोजाना 125 से ज्यादा लोग एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाने के लिए आने लगे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें