फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: आपदा प्रबंधन और जल निकासी के पुख्ता इंतजाम रखें

Thu, 03 Sep 2026 02:10 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
निवाड़ी /लुहारी। कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक शासकीय समय-सीमा समीक्षा बैठक हुई। कलेक्टर जमुना भिड़े ने विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने जनहित से जुड़े मामलों के प्राथमिकता से निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आमजन की समस्याओं में लापरवाही या अनावश्यक विलंब अस्वीकार किया। उन्होंने शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाने को कहा। मैदानी अधिकारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करना होगा। राजस्व विभाग की समीक्षा में किसानों की समस्याओं और राजस्व शिकायतों के त्वरित निराकरण पर जोर दिया गया। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के आवेदनों का गंभीरता से परीक्षण करने को कहा गया। सीएम हेल्पलाइन सहित अन्य विभागों के लंबित प्रकरणों की भी गुणवत्तापूर्ण समीक्षा हुई।
विज्ञापन


बच्चों की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन
कलेक्टर ने शिक्षा विभाग को जर्जर स्कूल भवनों को चिह्नित कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। बारिश में दुर्घटना से बचने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया। अतिवृष्टि और बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए गए। जल संसाधन सहित संबंधित विभागों को जल निकासी और प्रबंधन की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। आगामी संत रविदास यात्रा और बलराम जयंती कार्यक्रम की तैयारियों की भी समीक्षा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें