क्राइम मीटिंग में निर्देश देते एसएसपी।
झांसी। वारदातों का खुलासा न करने वाले थानेदार अब पुलिस लाइन में आमद को तैयार रहे। मंगलवार को क्राइम मीटिंग के दौरान एसएसपी दिनेश कुमार पी ने कई थानेदारों को यह चेतावनी दी।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मौजूद माफिया, गैंगस्टरों व हिस्ट्रीशीटरों की संपत्ति जब्त कराने की कार्रवाई तेजी के साथ हो।
उन्होंने कहा कि लंबित विवेचनाओं के निस्तारण के सख्ती के साथ निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिला अपराधों की सख्ती से रोकथाम करें। हेल्प डेस्क पर आने वालीं शिकायताें का गंभीरता से निराकरण किया जाए। थानेवार टॉप 10 अपराधियों पर नजर रखी जाए। उन्होंने दीपावली पर पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए। रात के समय गश्त पर पुलिसकर्मी नजर आएं। यहां लापरवाही मिलने पर कार्रवाई होगी। मध्य प्रदेश में होने वाले उपचुनावों को लेकर जिले की पुलिस सतर्क रहे। बॉर्डर थानों पर कड़ी नजर रखी जाए। जिले में हर माह बेहतर काम करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने को भी कहा। इस मौके पर एसपी देहात राहुल मिठास, एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी मौजूद रहे।