फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैर सपाटे के साथ लीजिए वाईफाई का लुत्फ

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर के अटल एकता पार्क में सैर सपाटे के लिए आने वाले लोगों को अब वाईफाई की सुविधा भी मिलेगी। पार्क में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत लगभग पंद्रह लाख रुपये की लागत से वाईफाई का कनेक्शन लगाया गया है। टेस्टिंग पूरी होने के बाद वाई-फाई को शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

इलाइट-सीपरी मार्ग स्थित प्रदर्शनी मैदान सालों से बदहाली का शिकार था। झांसी विकास प्राधिकरण ने पार्क के निर्माण की योजना बनाई थी। योजना के तहत पार्क का नाम भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया है। पार्क में लाइब्रेरी, ओपन जिम, हट, फुटपाथ, ओपन एयर थिएटर व बगीचों को लगाया गया है। पार्क में हरियाली के लिए आरबोरी कल्चर के तहत पौधों को लगाया गया है। जेडीए द्वारा निर्माण कार्य पर लगभग साढ़े बारह करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। पार्क में सैर सपाटे के लिए आने वालों लोगों के लिए अब स्मार्ट सिटी मिशन के तहत वाई-फाई की सुविधा को भी मुहैया कराया गया है, जिसकी टेस्टिंग पूरी कर ली गई है। पार्क के सभी कोनों पर वाईफाई काम करेगा।
जेडीए उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित ने बताया कि पार्क का निर्माण लगभग अंतिम चरणों में है। पार्क के भीतर स्मार्ट सिटी मिशन के तहत वाईफाई सुविधा को मुहैया करा दिया गया है। टेस्टिंग पूरी कर वाईफाई शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें