फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बर्खास्तगी का दुख सहन नहीं कर सके पिता, मौत के लिए अधिकारी जिम्मेदार’

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में टीक्यूप-3 प्रोजेक्ट अंतर्गत तैनात रहे बर्खास्त शिक्षक डॉ. राजकुमार सिंह के पिता का शनिवार को निधन हो गया। शिक्षक का आरोप है कि वह लगातार पिता की तबीयत खराब होने का हवाला देते हुए पुन: ज्वाइनिंग कराने की मांग कर रहा था। मगर इंजीनियरिंग विभाग अधिकारियों ने एक न सुनी। बर्खास्तगी की कार्रवाई के बाद उनके पिता को दोबारा लकवा का अटैक पड़ा। वह बेवजह की कार्रवाई नहीं झेल पाए और उनका निधन हो गया।
विज्ञापन

बीयू के इंजीनियरिंग विभाग में तैनात रहे शिक्षक डॉ. राजकुमार सिंह को बर्खास्त किया जा चुका है। बर्खास्तगी के फैसले के खिलाफ शिक्षक ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। वहां से शिक्षक को राहत मिली और बर्खास्तगी के फैसले को रद कर दिया गया। इसके बाद शिक्षक ने पुन: ज्वाइनिंग के लिए आवेदन किया। हालांकि, आवेदन के बाद दो-तीन बार बोर्ड ऑफ गवर्नेंस की बैठक हो चुकी है लेकिन शिक्षक के संबंध में कोई निर्णय नहीं हो सका। शनिवार को शिक्षक के पिता का बरेली स्थित आवास पर निधन हो गया। शिक्षक डॉ. राजकुमार सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके पिता के निधन के पीछे इंजीनियरिंग विभाग के दो अधिकारी जिम्मेदार हैं। उसे जबरन बर्खास्त किया गया। जब यह जानकारी पिता को हुई तो उन्हें दोबारा लकवा पड़ गया। शिक्षक का आरोप है कि वह लगातार पिता की तबीयत का हवाला देते हुए ज्वाइनिंग कराने के लिए प्रार्थनापत्र दे रहा था लेकिन अधिकारियों ने एक न सुनी। अब उसके पिता की जान चली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें