फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने पर तिब्बती मार्केट के बाहर हुआ विवाद

Mon, 08 Jan 2018 01:10 AM IST
Jhansi
विज्ञापन
deletion encrochment - फोटो : demo
विज्ञापन
इलाइट चौराहा स्थित तिब्बत मार्केट के बाहर अतिक्रमण हटाने गई पुलिस व दुकानदारोें में विवाद हो गया। मामला थाने तक पहुंच गया। पुलिस ने दो दुकानदारों का शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन

तिब्बत बाजार के बाहर लगने वाली दुकानों से सड़क का यातायात बाधित होता है। रविवार की दोपहर नवाबाद थाने की पुलिस अतिक्रमण हटवाने पहुंची। इसे लेकर दुकानदारों और पुलिस कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। इससे वहां हंगामे की स्थिति बन गई। इससे वहां भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस दुकानदारों को पकड़कर थाने ले आई। शाम दो दुकानदारों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया। वहीं, दुकानदारों का आरोप है कि एक सिपाही वसूली करने आया था। जिसके न देने पर उसने उल्टा दुकानदारों के साथ मारपीट कर दी। सीओ जितेंद्र सिंह का कहना है कि अतिक्रमण कर लगीं दुकानेें हटवाने के लिए सिपाही मौके पर गया था। इसके चलते उसका दुकानदारोें से विवाद हो गया था। दुकानदारों का वसूली का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें