झांसी। नगर निगम की टीम ने बृहस्पतिवार को हंसारी क्षेत्र में भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। 12 लोहे की सीढि़यां और 16 टिन शेड को हटवाया गया। अभियान के दौरान 17,500 रुपये जुर्माना भी वसूला गया। टीम ने वहां एनाउंसमेंट करते हुए दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी। साथ ही दुकान का सारा सामान भी जब्त कर लेने की चेतावनी दी। हालांकि जेसीबी खराब होने से अभियान बीच में ही रोकना पड़ा। अब शुक्रवार को भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। ब्यूरो