झांसी। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के सहायक निदेशक (सेवा.) वसीम मोहम्मद ने बताया कि उनके विभाग की ओर से 25 फरवरी काे चिरगांव स्थित चंदन सिंह कन्या इंटर कॉलेज में रोजगार मेला व करिअर काउंसलिंग का आयोजन होगा। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। रोजगार मेले में सोनाटा फाइनेंस प्रा. लि., नौकरीफाई डॉट कॉम भिंड, भारतीय जीवन बीमा निगम मऊरानीपुर, जी4एस सिक्योर सॉल्यूशन इंडिया प्रा. लि., जोमैटो गुरुग्राम कंपनियां चयन करेंगी। संवाद