फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कर्मचारी के हाथ कटे, कंपनी नहीं दे रही ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। टीकमगढ़ के थाना टेरका के जिखनगांव निवासी कालीचरण की पत्नी किरन ने नवाबाद थाने में शिकायती पत्र दिया। बताया कि उसका पति सोलर पैनल लगाने वाली एक कंपनी में काम करता था। कंपनी ने उसे प्रतापगढ़ सोलर पैनल लगाने के लिए भेजा था। वहां काम करते समय कालीचरण हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से उसके दोनों हाथ झुलस गए थे। प्रयागराज के अस्पताल में इलाज जारी था, लेकिन कंपनी के मालिक उसे झांसी मेडिकल कॉलेज ले आए थे। यहां निजी अस्पताल में भर्ती कराने को कहा गया था। इलाज के दौरान पति के दोनों हाथ काट दिए गए। इलाज का खर्चा मांगे जाने पर उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। नवाबाद थाने के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि घटनास्थल झांसी का नहीं है। बावजूद पीड़ित की श्रम विभाग के जरिये मदद कराई जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें