फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुसीबत में फरिश्ता बनेगा इमरजेंसी कॉल बॉक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शहर के 13 मुख्य चौराहों पर लगे इमरजेंसी कॉल बॉक्स (ईसीबी) मुसीबत के वक्त लोगों के लिए फरिश्ते का किरदार अदा करेंगे। किसी तरह की परेशानी होने पर ईसीबी में लगे बटन को दबाते ही तुरंत ही इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में घंटी बजेगी। कर्मचारी द्वारा समस्या के निदान के लिए संबंधित विभाग को सूचित कर जरूरतमंद तक मदद पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शहर के मुख्य चौराहों को इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से जोड़ा गया है। इन चौराहों पर सिग्नल के साथ ही ईसीबी बॉक्स को लगाया गया है। किसी तरह की मुसीबत अथवा परेशानी होने के साथ ही आकस्मिक स्थिति में इस बॉक्स में लगे इमरजेंसी बटन को दबाते ही कमांड सेंटर में घंटी बजेगी। वहां पर मौजूद कर्मचारी कॉल को रिसीव कर बटन दबाने वाले से वार्ता करेगा। वहीं स्थिति की सत्यता जानने के लिए चौराहे पर लगे कैमरे को घुमाकर स्थिति का जायजा लिया जाएगा। बात के दौरान यदि पुलिस सहायता की आवश्यकता होगी तो कमांड सेंटर में मौजूद पुलिस कर्मचारी तुरंत ही आला अधिकारियों को सूचित करने के साथ ही स्वयं भी मदद के लिए मौके पर पहुुंचेंगे। वहीं दुघर्टना अथवा किसी अन्य तरह की आवश्यकता पड़ने पर कमांड सेंटर के कर्मचारी संबंधित विभाग को सूचित कर मदद पहुंचाएंगे।
ईसीबी बॉक्स मुसीबत में लोगों के लिए बहुत ही लाभकारी साबित होगा। बटन दबाते ही तुरंत ही मदद पहुंचाई जाएगी। कॉल अटेंड करने के साथ ही मदद पहुंचाने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

पुलकित गर्ग, नगर आयुक्त
तीन फुट की ऊंचाई पर लगाया गया बाक्स
दुर्घटना अथवा आकस्मिक स्थिति में किसी भी व्यक्ति को बटन दबाने में परेशानी का सामना नहीं करना पडे़ इसके लिए ईसीबी बाक्स को जमीन से महज तीन फुट की ऊंचाई पर लगाया गया है।
पांच मिनट में पहुंचेगी एंबुलेंस
किसी तरह की दुघर्टना होने पर ईसीबी मशीन का बटन दबाते ही महज पांच मिनट के भीतर ही एंबुलेंस को मौके पर भेजा जाएगा। कर्मचारियों द्वारा घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर परिजनों को सूचना दी जाएगी।
इन चौराहों पर लगे हैं ईसीबी बॉक्स
शहर के इलाइट, बीकेडी, खंडेरावगेट, कचहरी चौराहा, जीवनशाह तिराहा, मिनर्वा तिराहा, बस स्टैंड, सदर बाजार, गोविंद तिराहा, मेडिकल कॉलेज गेट नंबर एक, आवास विकास तिराहा, रस बहार चौराहा, नगरा हाट का मैदान में ईसीबी लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें