रानीपुर। रिपोर्टिंग पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम कंचनपुरा में एक 11 वर्षीय किशोर की कुएं में गिरने से मौत हो गई। जिसके चलते परिवार में कोहराम मच गया है। ग्राम कंचनपुरा निवासी 11 वर्षीय किशोर आनंद शाम के समय लगभग 7 बजे घर से निकल गया, जब देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिजन को चिंता हुई तब उन्होंने सारे मोहल्ले में खोजबीन की, मगर पता न चला तब देर रात खेत के पास बने कुएं में किशोर का शव उतराता मिला। परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकाला। मासूम का शव देख परिवार में चीख-पुकार मच गई। शव को परिजन घर ले गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर चौकी प्रभारी निखिल कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के परिवार में मातम छा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।