फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताले में बंद होंगे सर्राफा बाजार के बिजली कनेक्शन

Mon, 07 Dec 2015 01:35 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। विद्युत विभाग की टीम को देख दुकान बंद कर व्यापारियों के भाग खड़े होने की घटना को बिजली विभाग ने गंभीरता से लिया है। विभाग ने बाजार को निशाने पर ले लिया है। पंद्रह दिन में यहां शत प्रतिशत बिजली चोरी रोके जाने का लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन


विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता (प्रथम) पी के सागर ने सर्राफा बाजार में बिजली चोरी पर शत प्रतिशत लगाम कसने के निर्देश जारी किए हैं, जिसमें उन्होंने पंद्रह दिन के भीतर बाजार में बंच कंडक्टर लगाने को कहा है। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया है कि जिन खंभों से दुकानों को विद्युत कनेक्शन दिए गए हैं, उन पर बॉक्स लगाया जाए, जिस पर ताला जड़ा जाए। इससे कटिया डालने की गुंजाइश नहीं रहेगी। साथ ही इससे बाजार में झूलते विद्युत तारों के गुच्छे भी नजर नहीं आएंगे। विभाग के लिए चेकिंग के दौरान संबंधित दुकान का विद्युत कनेक्शन खोजना बेहद आसान हो जाएगा।
मालूम हो कि शनिवार को सर्राफा बाजार में बिजली चेकिंग की गई थी। इस दौरान कई दुकानदार टीम को देख दुकान बंद कर गायब हो गए थे, जिससे चेकिंग नहीं हो पाई थी। दुकानदारों की इस प्रवृत्ति से विभाग को बाजार में व्यापक पैमाने पर बिजली चोरी का संदेह है।
विज्ञापन

 

नगर में दो उपखंड सृजित
झांसी। विद्युत विभाग में दो उपखंड सृजित किए गए हैं। वर्तमान में विभाग के दो नगरीय खंड हैं। दोनों में दो-दो एसडीओ तैनात हैं। दोनों खंडों में एक-एक उपखंड और सृजित किए गए हैं, जिनमें एक-एक एसडीओ की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें