फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

250 मेगावाट की एक और इकाई ने दिया धोखा

Sat, 21 Nov 2015 01:32 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पारीछा थर्मल पावर प्लांट में परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार को पारीछा थर्मल प्लांट में ब्वॉयलर लीकेज के कारण 250 मेगावाट की नंबर पांच इकाई ने साथ छोड़ दिया है। 250 मेगावाट की नंबर छह इकाई ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण पहले से ही बंद चल रही है।
विज्ञापन


पारीछा थर्मल पावर प्लांट में 110 मेगावाट की दो, 210 मेगावाट की दो व 250 मेगावाट की दो इकाइयां स्थापित हैं। इनमें 110 मेगावाट की नंबर दो इकाई आग लगने के कारण पिछले डेढ़ साल से बंद चल रही थी। विगत नौ नवंबर को इस इकाई को चालू कर लिया गया था।

मगर एक दिन बाद ही इस इकाई की टर्बाइन की बुशिंग खराब हो गई। हालांकि, शुक्रवार को इस इकाई से उत्पादन शुरू कर लिया गया। अभी कुछ समय बीता ही था कि अपराह्न करीब तीन बजे 250 मेगावाट की नंबर पांच इकाई ने ब्वॉयलर लीकेज के कारण धोखा दे दिया। इससे प्लांट का उत्पादन 250 मेगावाट और गिर गया है।
विज्ञापन


वहीं, विगत आठ सितंबर को 250 मेगावाट की नंबर छह इकाई का उत्पादन ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण ठप पड़ गया था। ट्रांसफार्मर तो नया आ गया है। मगर चल रहे मरम्मत कार्य के कारण यह इकाई आगामी दस दिसंबर तक ही चालू हो सकेगी। इसके चलते प्लांट में होने वाला कुल उत्पादन 1140 मेगावाट से घटकर 640 मेगावाट रह गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें