फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग ने दिखाई तेजी, ट्रांसफार्मर लगाने का काम पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली विभाग ने दिखाई तेजी, ट्रांसफार्मर लगाने का काम पूरा
विज्ञापन

झांसी। बुधवार को लगातार पांचवें दिन शहर में बेतहाशा विद्युत कटौती जारी रही। उमस भरी गर्मी के बीच दिन भर बिजली की आवाजाही बनी रही। हालांकि, इसके पीछे की वजह को दूर करने में जरूर तेजी देखने को मिली, जिसका असर ये हुआ कि एक दिन पहले ही ट्रांसफार्मर लगाने का काम पूरा कर लिया गया, जिससे बृहस्पतिवार से विद्युत व्यवस्था सुचारु होने की उम्मीद बन गई है।
विज्ञापन

20 जुलाई से हंसारी ट्रांसमिशन सबस्टेशन पर 40 एमवीए की जगह 63 एमवीए उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाने का काम चल रहा है। इससे शहर की विद्युत व्यवस्था बदहाल बनी हुई है। बिजली की मनमाने ढंग से आवाजाही हो रही है। लोगों को उमस भरी गर्मी में घंटों बगैर बिजली के गुजारने पड़ रहे हैं। एक घंटे में दस से पंद्रह बार तक शटडाउन की सूचनाएं पाठकों ने दीं। बिजली विभाग द्वारा काम के लिए चुने गए वक्त पर सवालिया निशान खड़े किए जा रहे हैं। लोगों का मानना है कि ये काम गर्मी के बाद किया जाना था। आम जन को हो रही परेशानी को अमर उजाला द्वारा लगातार उठाया जा रहा है। अमर उजाला ने बुधवार के अंक में पेज एक पर प्रकाशित खबर ‘अंधाधुंध बिजली कटौती से महानगर मेें मचा हाहाकार, माननीय और जिम्मेदार ले रहे एसी की बयार’ के माध्यम से व्यवस्था पर प्रहार किया, जिसका खासा असर हुआ। जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी ने कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता को जल्द से जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए। विभाग में भी तेजी देखने को मिली। बुधवार को नए ट्रांसफार्मर को लगाने का काम पूरा कर लिया गया। बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता राकेश वार्ष्णेय ने बताया कि बृहस्पतिवार रात तक महानगर की बिजली आपूर्ति सामान्य हो जाएगी। ट्रांसफार्मर लगाने का काम पूरा कर लिया गया है। चार्जिंग के बाद उस पर लोड डाल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें