लाखों रुपये के राजस्व वसूली को विभाग ने बनाई रणनीति
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बिजली विभाग द्वारा लगातार राजस्व वसूली अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन लाखोें रुपये बकाया होने के बाद भी कई उपभोक्ताओं द्वारा बिल जमा नहीं किया जा रहा है। ऐसे में अब विभाग द्वारा इन उपभोक्ताओं से राजस्व वसूली के लिए आरसी निकाल रहा है। अभी तक विभाग द्वारा प्रथम खंड के अंतर्गत छह सौ उपभोक्ताओं से राजस्व वसूली को आरसी जारी की गई है। इसके बाद भी बिल जमा नहीं करने पर राजस्व कर्मियों द्वारा वसूली की।
बिजली विभाग में ओटीएस लागू होने और हजारों, लाखों रुपये बकाया होने पर भी बहुत से लोग बिजली बिल जमा नहीं कर रहे हैं। जबकि अधिकारियों द्वारा घर घर जाकर उपभोक्ताओं को योजना की जानकारी भी दे रहे हैं और कनेक्शन भी काट रहे हैं। इसके बाद भी बहुत से लोग अब तक अपना बकाया जमा करने को तैयार नहीं है। ऐसे में अब बिजली विभाग ने सख्त रूख अख्तियार कर लिया है। अधिशासी अभियंता प्रथम गोविंद जायसवाल ने बताया कि दस हजार से अधिक का बकाया होने पर ऐसे उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। जबकि बहुत से उपभोक्ताओं पर इससे भी कही अधिक बकाया होने के बाद भी लोग बिल जमा करने को तैयार नहीं है, जबकि उन पर सालाें से बकाया चल रहा है। ऐसे में अब बिजली विभाग द्वारा ऐसे बड़े बकायेदारों की आरसी जारी की जा रही है। अभी तक छह सौ बकाएदार उपभोक्ताओं की आरसी नोटिस जारी की गई है। इसके बाद भी यदि उपभोक्ताओं द्वारा बिल जमा नहीं किए जाते हैं तो राजस्व विभाग द्वारा बिलों की वसूली की जा सकती है। अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड प्रथम गोविंद जायस दस और पचास हजार से अधिक के बकाएदारों से वसूली के लिए अब तक छह सौ उपभोक्ताओं के आरसी नोटिस जारी किए गए हैं। इसके बाद भी यदि उपभोक्ता बकाया जमा नहीं करता है तो राजस्व विभाग के माध्यम से वसूली की जाएगी। वाल ने बताया कि