फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बकाया होने पर काटा था बिजली कनेक्शन, उपभोक्ता ने फिर से जोड़ा

विज्ञापन
पलरा गांव में विद्युत चोरी करने वाले उपभोक्ता के घर पहुंचे मुख्य अभियंता समेत टीम के अन्य सदस्
विज्ञापन
झांसी। बंगरा ब्लॉक के पलरा गांव में बिजली उपभोक्ता रामप्रताप का बकाया बिल के कारण कनेक्शन काट दिया गया थ। उसने फिर जोड़ लिया। इसकी शिकायत पर मुख्य अभियंता ज्ञानेंद्र सिंह शनिवार को टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फिर से कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

बिजली विभाग के अनुसार, रामप्रताप पर 6,38,290 रुपये बकाया हैं। पिछले दिनों कनेक्शन कटने के बाद भी उसने बिल जमा नहीं किया और अवैध रूप से बिजली का इस्तेमाल कर रहा था। मुख्य अभियंता ज्ञानेंद्र सिंह ने अधीक्षण अभियंता मोहम्मद अफरोज आलम समेत अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर कनेक्शन फिर से काटा। उन्होंने रामप्रताप पर बकाया वसूली के लिए कार्रवाई की चेतावनी दी। टीम ने सकरार और बंगरा के पावर हाउस का निरीक्षण कर लाइनमैनों की बैठक ली। ग्राम प्रधान से बकाया वसूली पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें