संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। जिले में धार्मिक स्थलों से भी बिजली बिल की वसूली की जाएगी। इसके लिए बिजली विभाग ने सर्वे शुरू कर दिया है। जिन धार्मिक स्थलों पर कनेक्शन नहीं होगा, वहां कनेक्शन कराकर बिल लिया जाएगा।
बिजली विभाग ने धार्मिक स्थलों की आड़ में हो रही बिजली चोरी व राजस्व नुकसान को रोकने के लिए कमर कस ली है। अब जिले के लगभग दो हजार से ज्यादा छोटे-बड़े धार्मिक स्थलों पर बिजली कनेक्शन किए जाएंगे। अब तक विभाग के पास महज चुनिंदा ही धार्मिक स्थलों के कनेक्शन हैं। सभी एसडीओ धार्मिक स्थलों के सर्वे में जुट गए हैं। नए वित्तीय वर्ष से पहले ही कनेक्शन करवाए जाएंगे। मुख्य अभियंता राजीव माहेश्वरी के मुताबिक सभी एसडीओ को हिदायत देकर धार्मिक स्थलों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।